
आशुतोष ठाकुर, रायपुर. आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने राजधानी के होटल द ललित में ‘एराइज़ सिटीज़ फ़ोरम–2025’ का शुभारंभ किया।
यह मंच दक्षिण एशिया और ग्लोबल साउथ के देशों के शहरी नेताओं और जलवायु विशेषज्ञों को एक साथ लाता है, ताकि सतत, हरित और लचीले शहरों के निर्माण पर वैश्विक चर्चा हो सके।अपने संबोधन में मंत्री साहू ने कहा
शहर हमारे विकास के इंजन हैं, लेकिन आज वे जलवायु संकट से सबसे अधिक प्रभावित हैं। हमें शीघ्र और सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि भारत के 13 शहर अब तक नेट-ज़ीरो जलवायु कार्य योजना तैयार कर चुके हैं, और इस फोरम से निकलने वाला ‘दिल्ली घोषणापत्र’ सी ओ पी30 (ब्राज़ील) में ग्लोबल साउथ की आवाज़ बनेगा।
इसके साथ श्री साहू ने विश्व आवास दिवस–2025 के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया, जहाँ थीम थी संकट के लिए शहरी समाधान।

मंत्री ने कहा “हर शहर को सुरक्षित, समावेशी और संकट-रोधी बनाना हमारी प्राथमिकता है।”कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जुड़ी पुस्तकों का विमोचन हुआ और विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




