छत्तीसगढ़दिल्लीबिलासपुर

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की बड़ी घोषणा, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए नई योजनाएं और डिजिटल सशक्तिकरण

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थि”केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की बड़ी घोषणा रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए नई योजनाएँ और डिजिटल सशक्तिकरणत संकल्प भवन में पीएम स्वनिधि और डीएवाई–एनयूएलएम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। मंत्री साहू ने कहा “रेहड़ी-पटरी विक्रेता हमारे शहरी अर्थतंत्र की रीढ़ हैं, उन्हें सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।

अब तक इन योजनाओं के तहत 96.28 लाख ऋण वितरित किए जा चुके हैं, जिनकी कुल राशि ₹13,842 करोड़ है, और 68.15 लाख लाभार्थियों तक पहुंच चुकी है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ₹2.66 करोड़ कैशबैक और 7.22 करोड़ डिजिटल लेनदेन दर्ज किए जा चुके हैं।

मंत्री साहू ने आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाने पर जोर देते हुए ‘लोक कल्याण मेले’ जैसी नई पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत की, ताकि रेहड़ी-पटरी विक्रेता वित्तीय और डिजिटल संसाधनों से जुड़ सकें।

बैठक में एक और बड़ी योजना का प्रस्ताव रखा गया —

“फूड स्ट्रीट” परियोजना, जिसे अर्पा रिवरफ्रंट, बिलासपुर में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। यह परियोजना विक्रेताओं को सुव्यवस्थित और स्वच्छ वेंडिंग ज़ोन प्रदान करेगी, जिससे न केवल विक्रेताओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री साहू ने कहा हम शहरी गरीबों, विशेषकर रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इसके तहत बिलासपुर में निकट भविष्य में ‘लोक कल्याण मेला’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ये पहल स्पष्ट रूप से यह दर्शाती हैं कि सरकार शहरी अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और विक्रेताओं के हित में ठोस कदम उठा रही है।

Related Articles

Back to top button