Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

दीपावली पर्व में रायपुर पुलिस की अपराधियों पर नकेल: 91 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, दर्जनों आरोपियों को भेजा जेल

आशुतोष ठाकुर,रायपुर.  रायपुर पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विशेष कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुए 91 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की।

पुलिस ने बाजारों में यातायात और भीड़-भाड़ की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया, वहीं सड़क पर फटाखों के कारण होने वाले नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती की गई। विशेष रूप से आज़ाद चौक, डीडी नगर, टिकरापारा, तेलीबांधा और अभानपुर में घटित चाकूबाजी व लूट जैसी घटनाओं के आरोपी गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही घायल व्यक्तियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में भर्ती कर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया गया। भानपुरी में आगजनी की घटना में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड टीम के साथ आग पर काबू पाया।

रायपुर पुलिस ने आगामी गौरा-गौरी और मातर उत्सव के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील करते हुए अवैध शराब, नशे और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी नजर रखने का भरोसा दिलाया। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से रायपुर में दीपावली पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण मनाने का माहौल बना है।

Related Articles

Back to top button