Newsछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया नमन

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. पुलिस स्मृति दिवस पर रायपुर में शहीद वीर जवानों को भावनात्मक श्रद्धांजलि गई। जहां आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका, गृह मंत्री विजय शर्मा ने माना स्थित चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित मुख्य परेड समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, मार्च 2026 तक नक्सलवाद का अंत होगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज पुलिस स्मृति दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से शहीद पुलिस वीरों को नमन किया, शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, और शहीद जवानों के परिजनों से मिलकर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। परेड समारोह में गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, वरिष्ठ अधिकारी अनुज शर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर में कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए 191 पुलिसकर्मियों, जिनमें छत्तीसगढ़ के 22 वीर जवान शामिल हैं, के नामों का वाचन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजीव स्मृति वन भी पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद जवानों को नमन किया।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा पुलिस बल को तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा सुरक्षाकर्मी देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करते हैं, उनका यह बलिदान सदा अमर रहेगा। छत्तीसगढ़ में हमारे वीर जवानों ने नक्सलवाद की चुनौती का डटकर सामना किया है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद का अंत जवानों के शौर्य से अवश्य होगा।

Related Articles

Back to top button