Newsछत्तीसगढ़राजनीतीरायपुर

पाटन के कुम्हारी में गौरा-गौरी विसर्जन: पूर्व CM भूपेश बघेल ने खाया सोटा प्रहार, देखें वीडियो

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज गौरा-गौरी विसर्जन को अलग अलग इलाके सहित पाटन के ग्राम कुम्हारी में बड़े धूमधाम से मनाया गया।  साथ ही इस धार्मिक उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और भोलेनाथ एवं माता पार्वती से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में पारंपरिक सोंटा प्रहार का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सीएम ने हाथ में सोंटा लिए हिस्सा लिया। जहां इस बार भी प्रति वर्ष की भांति बघेल ने सोटा प्रहार सहने की इस परंपरा का निर्वहन किया है। इस अनोखे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि जब देवी मां सवार होती हैं, तब यह दृश्य विशेष रूप से देखा जाता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए और उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा भगवान शंकर और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव हम सभी का मंगल करे।

देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button