Newsछत्तीसगढ़ समाचार

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

संदीप सिंह ठाकुर, मुंगेली. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर हुई, जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन पर मंत्री साहू ने राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ मिलकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस बीच राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने कदंब का पौधरोपण किया और विधायकों एवं मंत्रियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर को अपने घर जैसा बताते हुए प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की सराहना की। इस दौरान राज्यमंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से प्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button