धनेली में तीजा-पोरा मिलन खेल महोत्सव, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. छत्तीसगढ़ के धनेली ग्राम पंचायत में तीजा-पोरा मिलन खेल महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। भारतीय जनता पार्टी ग्राम पंचायत धनेली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन का उद्देश्य तीजा-पोरा पर्व की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीणों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दिलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू कार्यक्रम संयोजक रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और मातृशक्ति मौजूद रही।

वहीं, आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर घर-घर दीपक उत्सव मनाने का आह्वान भी किया गया। जनपद अध्यक्ष और योगेश साहू ने इस अभियान को लेकर लोगों से सहभागिता की अपील की।
तीजा-पोरा मिलन का यह आयोजन पूरे गांव में उत्सव, उमंग और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।




