रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

रायपुर. राजधानी रायपुर के चंद्राकार समाज भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने की।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज धनीराम विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री कारियाराम दीवान, प्रदेश संरक्षक दिनेश चंद्राकर, शांतनु साहू और यशवंत आडिल, प्रदेश उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, मनोहर निषाद और पवन डीवर, रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रवीण साहू, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष श्यामकार्तिक जायसवाल, दुर्ग संभाग अध्यक्ष महेंद्र साहू, संभागीय सचिव किशोर दीवान, जगदलपुर जिला अध्यक्ष गदाधर वैध, कांकेर जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, बीजापुर जिला अध्यक्ष सुनील, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष गणेश यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कोमल निषाद, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री रामकरण सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन अटभैया, बालोद से हिंसाराम साहू, प्रदेश संगठन सचिव वीरेंद्र वैध, कांकेर जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू, दुर्ग से मनोज जायसवाल और महिला प्रकोष्ठ की प्यारी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने, संगठन विस्तार, 18 अक्टूबर को प्रदेश स्थापना दिवस मनाने तथा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना और अन्य मांगों को लेकर सरकार को संयुक्त मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।



