News

मुंगेली की बेटी अंजली शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

रायपुर. मुंगेली जिले की बेटी अंजली शर्मा ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उन्हें “विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिले के कोलेगांव निवासी अंजली शर्मा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ, वृंदावन धाम द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में “विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान” प्रदान किया गया। यह मानद उपाधि पीएचडी के समतुल्य मानी जाती है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. इंदुभूषण मिश्र सहित देशभर के शिक्षाविद, साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान उपस्थित रहे। अंजली शर्मा की इस उपलब्धि पर मुंगेली जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अंजली शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल मुंगेली, बल्कि छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button