Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद: बीजेपी नेता के कार में तोड़फोड़ और चोरी, नेता ने खुद वायरल किया वीडियो

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. रायपुर के वीआईपी क्षेत्र शंकर नगर से चोरी की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बीजेपी नेता के निजी कार में तोड़फोड़ कर दीपावली के गिफ्ट पैकेट और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ चुरा लिए। सूत्रों के अनुसार, चोरी करने वालों ने कार में लगे DVR कैमरे को भी निकाल दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

देखें वीडियो

वही इस घटना को लेकर पीड़ित स्थानीय बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने इस करतूत का खुद खुलासा किया। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे चोरों की करतूत उजागर हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वीआईपी इलाके में दीपावली की रात हुई यह चोरी, सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने आई, हालांकि यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अब अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button