Newsक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेली

ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस ने दीपावली पर चलाया अभियान: 214 जुआड़ियों पर की गई कार्रवाई, 1.34 लाख बरामद

आशुतोष ठाकुर, मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में दीपावली के दौरान जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए गए “ऑपरेशन बाज” के तहत जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस अभियान में पुलिस ने 55 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर कुल 214 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 52 पत्तियों के ताश के साथ ₹1,34,975 नगद बरामद किए गए।

एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान असामाजिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत हर थाना और चौकी स्तर पर टीमें गठित कर लगातार कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन बाज” का मकसद जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है, ताकि त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।  इसको लेकर मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आगे भी अवैध काम करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button