Newsउत्सवछत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने जारी किए दीपावली सुरक्षा दिशा-निर्देश, खुशियों के साथ रखें सतर्कता

आशुतोष ठाकुर, मुंगेली. मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने सभी नागरिकों को भीड़-भाड़, फटाखों और व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। दीपावली त्यौहार को लेकर जारी निर्देश में कहा कि भीड़-भाड़ में सतर्क रहें, वाहन नियम पालन करें, फटाखे केवल खुले स्थान पर जलाएँ, बच्चों को दूर रखें, ग्रीन क्रैकर्स का उपयोग करें और जले एवं खराब फटाखों को न जलाने की अपील की है ताकि कोई नुकसान न हो। इस पर्व के मद्देनजर जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का पर्व है, किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना या कंट्रोल रूम के अपातकालीन नंबर 100, 101, 102, 108, 112 पर दें। मुंगेली पुलिस की यह अपील नागरिकों को सुरक्षित, खुशहाल और जिम्मेदार दीपावली मनाने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Back to top button