Newsआरएसएसउत्सवमुंगेली

विजयदशमी पर राष्ट्रभाव का उत्सव: मुंगेली जिले के पौनी मंडल में संघ का अनुशासनपूर्ण पथ संचलन संपन्न

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. मुंगेली जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पौनी मंडल द्वारा विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम ग्राम कोलिहा (डोंडा) के गोठान स्थित शेड में अत्यंत अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख संदीप ताम्रकार रहे, जिन्होंने संघ के कार्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रेरक विचार रखे। उन्होंने कहा संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज में सद्भाव, सेवा और संगठन के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंम प्रकाश ठाकुर, गायत्री परिवार कार्यकर्ता, झलियापुर ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय चेतना और सेवा कार्यों के जरिए समाज परिवर्तन का आह्वान किया। मंडल कार्यवाह आश्रित सिंह ने कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन किया। मुख्य शिक्षक नटराज सिंह, प्रार्थना नेतृत्वकर्ता श्री जयचंद सिंह बुंदेली, एकल गीत प्रस्तुतकर्ता गजपाल साहू, और ध्वज वाहक टाकेश यादव रहे।

कार्यक्रम में पौनी मंडल और आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रमुख उपस्थितजनों में सोम वैष्णव, जिला कार्यवाह हजारी साहू, माधो सिंह, आकाश परिहार, सीताराम सिंह श्रीनेत, शिवशरण सिंह, शिव कुमार बंजारा, द्विजेंद्र सिंह, मोक्ष परिहार (मदनपुर), सुरेंद्र सिंह (उसलापुर), योगेंद्र सिंह (मुंडपर), नरेंद्र सिंह (पौनी) सहित अनेक स्वयंसेवक शामिल थे। विजयदशमी के इस पावन अवसर पर स्वयंसेवकों ने संगठन विस्तार, समाज में सद्भाव और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम ने ग्राम और क्षेत्र में राष्ट्रभाव, अनुशासन और एकात्मता का सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button