छत्तीसगढ़ समाचाररायपुर

मुख्य सचिव विकासशील की बड़ी कार्रवाई : 14 IAS अधिकारियों का विभाग बदला, सुब्रत साहू को मिला प्रशासन अकादमी का जिम्मा, रेणु पिल्लई बनीं व्यापम अध्यक्ष

आशुतोष ठाकुर, रायपुर. छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकासशील ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक सर्जरी कर दी है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील हाल ही में एशियाई विकास बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद से लौटकर राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने हैं। राजनांदगांव जिले के कलेक्टर पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिनके निर्देश पर आज प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं, उनकी जगह जितेंद्र यादव को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

मुख्य सचिव बनने के बाद ही उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस बदलाव को प्रशासनिक कामकाज को और तेज़ एवं सुचारू बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

फेरबदल में-

एसीएस सुब्रत साहू को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष और सहकारिता विभाग का स्थायी प्रभार भी सौंपा गया है।

एसीएस रेणु पिल्लई को व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वही देखना होगा यह प्रशासनिक सर्जरी कितना बदलाव ला पाती है।

देखें लिस्ट

Related Articles

Back to top button