Newsछत्तीसगढ़राजनीतीरायपुर

पूर्व CM भूपेश बघेल का दर्द भरा पोस्ट चर्चा का विषय, अब जेल में बंद बेटे से मिलने की भी अनुमति नहीं

आशुतोष ठाकुर, रायपुर.  दीपावली के दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर राजनीति और निजी पीड़ा दोनों का संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करते हुए कहा है कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है, आज दीवाली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं।

बघेल का यह पोस्ट न सिर्फ राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि एक पिता की पीड़ा भी साफ झलकती है।
चैतन्य बघेल से मुलाकात की अनुमति न मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह मनोदशा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button