
मुंगेली. प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन लोरमी के थाना ग्राउंड परिसर में किया गया। जानकारी के अनुसार इस कवि सम्मेलन की शुरुआत कुछ साल पहले किया गया था। जो अब नए स्वरूप में दिखाई दे रहा है। इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के थाना ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने लोरमी के अपने परिवार जनों के साथ कवि सम्मेलन का आनंद लिया। इस सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने हास्य, श्रृंगार एवं वीर रस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि शशिकांत यादव, अतुल ज्वाला, सुरेंद्र यादवेंद्र, डॉ वेदव्रत वाजपेई, रमेश विश्वहार, पद्मनी शर्मा, देवेंद्र परिहार ने शानदार काव्य पाठ किया, जिसे सुनने लोगों में गजब का उत्साह दिखा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस कवि सम्मेलन के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लोरमी दौरे के बीच उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी के वार्ड 7 की गली में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क दूधिया रोशनी से जगमग हो गई है। इससे पहले लोगों को अंधेरे में चलना पड़ता था। इस बीच साव ने कहा कि, डबल इंजन सरकार में लोरमी नगर पालिका का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार लोगों की जनसुविधा पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पार्षदगण, पार्टी के पदाधिकारी, बीजेपी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- कवि सम्मेलन 2025 : देश के नामचीन कवियों ने वीर, हास्य और श्रृंगार रस से बांधा समां, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - April 6, 2025
- सफलता : लोरमी के बेटे अविनाश सिंह ठाकुर ने MD फॉरेंसिक मेडिसिन बनकर प्रदेश में बढ़ाया मान - March 27, 2025
- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत - March 25, 2025