
संदीप सिंह ठाकुर, मुंगेली. मुंगेली जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 पन्डरभट्टा में युवा नेता अनुराग सिंह (गुडूभाई) का जनसंपर्क अभियान जोरो पर है। वही अनुराग सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के महिलाएं बच्चों सहित युवाओं और बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है और यह जन समर्थन बता रहा है कि इस बार राजनीति के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी किस तरीके से होना चाहिए। जानकारी के अनुसार विभिन्न गांव में जनसंपर्क के दौरान अनुराग द्वारा ग्राम टेढ़ाधौरा, उसलापुर, सिंघनपुरी, कंचनपुर, मुड़पार, दुल्लापुर, अचानकपुर और झेलियापुर में किया गया, जहां क्षेत्रवासी बड़ी संख्या उपस्थित हुए। जहां खासकर युवाओं और बुजुर्गों के बीच अनुराग सिंह के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला, जो उनके बढ़ते जनाधार का संकेत है।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ने कहा, “आप सभी का आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा और क्षेत्र की समृद्धि के लिए पूरे समर्पण से कार्य करूंगा।” उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने का वादा किया और लोगों से आशीर्वाद देने की बात कही ताकि उनके साथ मिलकर क्षेत्र के बेहतर विकास और निर्माण में योगदान दे सके। इस बीच जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं साझा की, जिनके समाधान के लिए अनुराग सिंह ने विश्वास दिलाया।

कौन है अनुराग सिंह ?
बतादें अनुराग सिंह ठाकुर पूर्व में ABVP के छात्र संघ नेता रहे हैं, उनकी सक्रिय राजनीति और भागीदारी युवाओं के बीच रहा है। और उस समय छात्र राजनीति का नेतृत्व करते हुए अनेक दायित्यों का निर्वहन कर SNG कॉलेज के शासकीयकरण के लिए लंबे समय तक संघर्ष में भागीदारी रही। वही अब छात्र हितों के लिए किए गए उनके योगदान का असर इस चुनाव में भी दिखाई दे रहा है। जो वर्तमान में अब क्षेत्र की जनता के सेवक के रूप में काम करने पण्डरभट्टा इलाके से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है।
- ऑपरेशन मुस्कान : मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 घंटो में 4 नाबालिक बच्चियों को किया सकुशल बरामद - July 5, 2025
- कवि सम्मेलन 2025 : देश के नामचीन कवियों ने वीर, हास्य और श्रृंगार रस से बांधा समां, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - April 6, 2025
- सफलता : लोरमी के बेटे अविनाश सिंह ठाकुर ने MD फॉरेंसिक मेडिसिन बनकर प्रदेश में बढ़ाया मान - March 27, 2025